कन्यादान की चौकी
(कन्यादान महादान)लेखिका: प्रेमा पांडे
कुमाऊँ क्षेत्र की परम्परा सदियों पुरानी रही है, जहाँ विद्वान व महान ज्ञानी ज्योतिषीयो द्वारा यँत्रों तथा देव प्रतिष्ठा हेतु वेदीयाँ स्थापित की गई थीं । जो धीरे धीरे लुप्त सी हो गई , इसे हमारे पितरों की सम्पति नष्ट ही कह सकते है।
आज मै आप लोगो को कन्यादान की चौकी के बारे में बताना चाहुँगी, जो कुमाऊँ क्षेत्र में ,सदियों पुरानी रही है, (ऐंपण) जो हर धार्मिक पर्व व सँस्कारों की रीति पर उनके महत्व को समझते हुये, उनके प्रतीक व उनके महत्व को ज्योतिषियो द्बारा सिध्द किये गये, यह प्रतीक सदियों से उसी प्रकार बनते चले आ रहे है जो हमारे घर के बड़े लोग आज तक उसे सँजोकर रखते आये।
इसी तरह से कन्यादान के समय भूमि पर बनाई गई कन्यादान की चौकी बनाने का महत्व है। इस चौकी के बीचो बीच १९ (उन्नीस ) बिन्दुओं के भद्र बनाये गये हैै, इसे बनाने का ध्येय यह रहा है कि।
विवाह कार्य हेतु ज्योतिषाचार्यों ने उन्नीस भद्र के बिन्दुओं का निर्माण किया, जिसमें माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु जी का विवाह सँस्कार किया गया। इस चौकी को भूमि पर बनाने के लिये, कन्यादान होने वाले स्थान पर, शुद्धी हेतु गेरु से लीपा जाता है, चावल के पेस्ट द्वारा अनामिका अंगुली से डिजाईन किया जाता है, १९ उन्नीस बिन्दुओ द्वारा भद्रों की संरचना की जाती है, इसे भद्र नाम दिया गया, चौकी के दोनो तरफ आमने सामने से दो-दो, चौकियाँ और बनाई गई है, जो एक तरफ कन्या पक्ष के यजमान व पुरोहित के बैठने के लिये आसन होता है , व दूसरी तरफ बर पक्ष के पुरोहित व यजमान हेतु । पग चिन्ह चूँकि विवाह के समय बर व कन्या लक्ष्मी नारायण के रुप में पूजे जाते रहे है , उन्हें आमन्त्रित करके मँडप पर स्थान दिया गया है, बाँकी चौकी की यजावट बेल बूंटों द्वारा कर दी जाती है।
सुनिए कन्यादान की चौकी की जानकारी
परन्तु आज हमारे पूर्वज़ो द्वारा सजो कर रखी गई धरोहर, भूमि सज्जा, वाल सज्जा, आदि विलुप्त्ति की कगार पर है।
कुछ गाँव घरों पर आज भी यह पारम्परिक रिति कन्यादान की चौकी बनाने के लिये कायम है, मैंं आप लोगों की जानकारी के लिये यह प्रतीक खोज कर लाई हूँ, इसे पितरों की सम्पति समझे व प्रतीको के महत्वों को समझें, व उपयोग में लाऐ।

कन्यादान की चौकी
(कन्यादान महादान)
लेखिका: प्रेमा पांडे

0 टिप्पणियाँ