'

धुलि अर्ध चौकी यानि गौधुली बेला



धुलिअर्ध चौकी यानि गौधुली बेला

लेखिका: प्रेमा पांडे

पारम्परिक शैलियों में कुमाऊँ आर्ट (ऐैपण) का अपना एक अलग विष्शिट स्थान है।
ये एैपण व्यक्ति के हर संस्कार मे, अलग अलग प्रतीको के महत्व रखते है।

विवाह में धुलिअर्घ की चौकी का महत्व क्यों?
बर के प्रथम आगमन पर यह चौकी बनाई जाती है, यह चौकी कन्या पक्ष के प्रागण (आंगन) में रेखांकित कर बनाई जाती है। बड़े से बड़़े आकार में, सूर्य चन्द्रमा, शँख, घन्टा, साक्षी रूप में बनाये जाते है। यह चार चार की पँक्तियों में स्वास्तिक चिन्ह बनते हुये बनती जाती है। चौकोर चक्र को गोल घेरे में इस तरह से घेरा जाता है कि वह, कलश की आकृति ले ले।

फिर उसे कमलदल के उपर स्थापित करते हुए दर्शाया जाता है, जिसमें कलश के नीचे का आसन कमल के फूल मे स्थापित है। इसी के ऊपरी भाग में मुखाकृति देकर कलश की आकृति स्पष्ट हो जाती है, कलश के मुख पर दो आड़ी सी रेखाऐं बना कर माला सा रुप दे कर परिपूर्ण कर दिया जाता है। कलश के शीर्ष में श्री फल दूर्वा दर्शाया गया है , पग चिन्ह लक्ष्मी , नारायण के आगमन (स्वागत) के प्रतीक है।


सुनिए धुलि अर्ध चौकी की जानकारी

ये याद रखे, क्योंकि बर, बधू को विवाह के दिन विष्णु और लक्ष्मी का स्वरुप माने जाते है और याद रखें इसी आशय से उनके आगमन के प्रतीक रुप में इन्हीं पग चिन्हो के द्वारा स्वागत किया जात है। तोता पक्षी सगुनार्थ का प्रतीक है, चौकी में खड़े हुए बर का महिलाओं द्वारा मांगलिक वस्तुओं से अभिषेक किया जाता है।

प्रेमा पांडे जी द्वारा फेसबुक ग्रुप कुमाऊँनी शब्द सम्पदा से साभार
प्रेमा पांडे जी के फेसबुक प्रोफाइल को विजिट करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ