ऐपण (कुमाऊँ की अपनी लोक कला)
==========================
(लेखक: जगमोहन साह)
(लेखक: जगमोहन साह)
कुमाऊँनी अल्पना, जिसे कुमाऊँनी भाषा में ऐपण कहते है। हमारे देश के विभिन्न प्रान्तों में अल्पना को भिन्न भिन्न नामौ से जाना जाता है। जैसे बंगाल में अल्पना, गुजरात में सतिया, महाराष्ट्र में रंगीली, मध्य प्रदेश व उतर प्रदेश में चौक, पूरन, सांझी, आन्ध्र प्रदेश में मुग्गुल, दक्षिण भारत में कोलम, राजस्थान में मडने या मरहना बिहार में अरिचन, मधुबनी, कहकर कहते है। इन नामौ भिन्नता होते हुए भी समानता है।
कुमाऊँनी ऐपण कला - लोक कला एवं शिल्प के क्षेत्र हमारी साह समाज की
महिलाओं का विशेष योगदान शुरु से रहा है। मेरी ईजा स्वर्गीय श्रीमती धनी
साह (लाला बाजार, अल्मोडा़) को ऐपण, भित्तिचित्र, पट्टे, डिकरे चौकी
बनाने में निपुणता थी। उनके द्वारा दीवारों में बनाये विभिन्न प्रकार के
भित्तिचित्र, हमारे पुराने मकान में हाल तक शोभायमान थे।
कुमाऊँनी ऐपण के अन्तर्गत - स्वास्तिक, पीठ, जनेऊ, चौकी, बसोर्धारा, देवता थान के ऐपण, बेदी, देली ऐपण, सूप के ऐपण है। शिल्प के अन्तर्गत - डिकरे, द्वारपत्र, आरती सेली, षष्ठी पूजन चौका आदि। साह परिवारों में सुन्दर एंव आकर्षक विभिन्न रंगों से बनाये गये थापा, हिमाचल, विजन तथा ज्यूंति पट्टा आज भी अल्मोडा़ के पुराने मकानों में आसानी से मिलते है।
ऐपण के बारे में विख्यात हिन्दी लेखिका गौरा पंत शिवानी ने अपनी कहानियों में कई बार उल्लेख किया है।

जगमोहन साह जी द्वारा फेसबुक ग्रुप कुमाऊँनी पर पोस्ट
0 टिप्पणियाँ