'

लक्ष्मी पूजन और ऐपण


लक्ष्मी पूजन और ऐपण
================
(लेखक: जगमोहन साह)

कुमाऊँ (उत्तराखंड) में दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी के आवाहन के लिए विशेष तैयारी ऐपण तथा अन्य उपादानों के साथ की जाती है। इसमें लक्ष्मी पीठ तथा पद चिन्हों (लक्षमी-पौ) का विशेष महत्व माना जाता है।

लक्ष्मी पीठ, पूजास्थल की वेदी में सम्बद्ध दो त्रिभुज षट्कोण की आकृति बनाते हुए दोहरी रेखाओं से बना मण्डप लक्ष्मी पीठ कहलाता है।

भूमि पर बनाए जाने वाले पारम्परिक ऐपणों में पद-चिन्हों (लक्षमी-पौ) की अधिकता रहती है, क्योंकि इन्हें लक्ष्मी माता के आगमन का सूचक माना गया है।

हमारी ईजा (स्वर्गीय श्रीमती धनी साह जखवाल, लाला बाजार निवासी) हमारे चार मंजिल मकान (पुराने) की सारी सिढियों को दीपावली से कई दिन पहले गोबर- मिट्टी से लीप कर, उसमें एक तरफ से लाल गेरू मिट्टी से पद- चिन्हों के लिए बेस तैयार करती थी फिर रात के समय चावल से बने बारीक बिस्वार (या कमेट मिट्टी) से उसके उपर पद-चिन्ह (लक्ष्मी पौ) को नीचे अगन में कुछ दूरी से बनाते हुए चौथी मंजिल के छज्जा वाले कमरे तक लगती थी फिर उस मुख्य कमरे में 5 ''x 7" फुट की बड़ी सी लक्ष्मी पीठ का रेखांकन किया जाता था। इसी पर ही दीपावली के दिन में गन्ने ( रिख्खू) से माँ लक्ष्मी की मूर्तिबनती थी। अब कुछ हद तक मेरी धर्मपत्नी (रेखा साह) इसे निभा रही हैं ऐपण की जगह पर केवल लक्ष्मी पीठ का निर्माण करके बाकि स्टिकर लगा दिये जाते हैं।

अब इन ऐपणों का बड़ी मात्रा में व्यापारीकरण हो चुका है, तरह तरह लक्षमी-पौ के ऐपण व लक्षमी-पीठ बाजारों में उपलब्ध हैं।

(प्रस्तुति: जगमोहन साह, लाला बाजार अल्मोड़ा)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ