
====================
(लेखक: जगमोहन साह)
(लेखक: जगमोहन साह)
प्रसिद्ध बिनसर वन्यजीव अभयारण्य अल्मोड़ा शहर से 30 किमी दूरी में लगभग 50 वर्ग किमी में फैला है। यह अभयारण्य समुद्र तल से 2000 मीटर से लेकर 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
बिनसर वन्यजीव अभयारण्य यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस समय सैलानियों व विशेषकर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। साल में अप्रैल से जुलाई तक यहां पर्यटन सीजन पीक पर रहता है।
घने देवदार के जंगलों से निकलते हुए शिखर की ओर रास्ता जाता है, यहां की झांडी धार नाम की पहाडी से सूर्योदय व सूर्यास्त का नजारा अद्भुत व अकल्पनीय है। जहां से हिमालय पर्वत श्रृंखला का अकाट्य दृश्य और चारों ओर की घाटी देखी जा सकती है।
बिनसर से हिमालय की केदारनाथ, चौखंबा, त्रिशूल, नंदा देवी, नंदाकोट और पंचोली चोटियों की लगभग 300 किलोमीटर लंबी शृंखला दिखाई देती है, जो अपने आप में अद्भुत है और ये बिनसर का सबसे बड़ा आकर्षण भी हैं।
बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में कस्तूरी मृग, जंगली बिल्ली, चितराला, लोमड़ी, लंगूर, बंदर, साही, उड़ने वाली गिलहरी, भौंकने जैसी आवाज निकालने वाले हिरन के अलावा कई अन्य जीवों आसानी से दिख जाते हैं। इनके लिए यह प्राकृतिक आवास की तरह है।
(प्रस्तुति: जगमोहन साह, लाला बाजार अल्मोड़ा)
जगमोहन साह जी द्वारा फेसबुक ग्रुप कुमाऊँनी पर पोस्ट
0 टिप्पणियाँ