'

मोनाल पक्षी (state bird of Uttrakhand)

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाला पक्षी मोनाल अति सुन्दर और आकर्षक पक्षी है।  यह उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी व नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। Monal is bird found in high altitude of Himalaya is stare bird of Uttarakhand

मोनाल पक्षी 
(state bird of Uttrakhand)
==================
(लेखक: जगमोहन साह)

हिमालय के मोर नाम से प्रसिद्ध मोनाल उत्तराखंड ही नहीं अपितु विश्व के सुन्दरतम पक्षियों में से एक है। यह उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी व नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। मोनाल को स्थानीय भाषा में ‘मन्याल” व ‘मुनाल’ भी कहा जाता है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाला पक्षी मोनाल अति सुन्दर और आकर्षक पक्षी है।


उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस खूबसूरत पक्षी के दर्शन होते हैं। मोनाल का जंतु वैज्ञानिक नाम ‘लेफोफोरस इंपेजिनस’ है। मोनाल नर का रंग नीला भूरा होता है एवं सिर पर तार जैसी कलगी होती है। मादा भूरे रंग की होती है। यह भोजन की खोज में पंजों से भूमि अथवा बर्फ खोदता हुआ दिखाई देता है। कंद, तने, फल-फूल के बीज तथा कीड़े-मकोड़े इसका भोजन है।

मोनाल एक पहाड़ी पक्षी है और यह हिमालय के 8 से 15 हजार फिट की ऊँचाई पर पाया जाता है। मादा मोनाल एक बार में लगभग 6 अंडे देती है, जिन्हें लगभग चार हफ्ते सेकने के बाद उसमें से बच्चे निकलते हैं।

 
(प्रस्तुति: जगमोहन साह, लाला बाजार अल्मोड़ा)
 
जगमोहन साह जी द्वारा फेसबुक ग्रुप कुमाऊँनी पर पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ