व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा
कुमाऊँ के प्राइवेट प्रोफेशनल कॉलेज व विश्वविद्यालयजैसा कि हम सब जानते हैं किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का विशेष महत्व है। प्राचीन काल में शिक्षा ऋषि आश्रमों में समाज के विशिष्ट वर्ग तक ही सीमित हुआ करती थी। लेकिन अन्य वर्गों में भी अनिवार्य प्रारंभिक तथा व्यावसायिक शिक्षा का प्रसार पीढ़ी दर पीढ़ी होता रहता था। विगत 1000 वर्षों में भारत पर विभिन्न विदेशी आक्रांताओं द्वारा आक्रमण कर हमारी संस्कृति और ज्ञान को नष्ट करने का प्रयास होता रहा जिसका एक कारण तो आम लोगों को आतंकित करना था तथा दूसरा यह आक्रांता स्वयं संस्कृति और ज्ञान के मामले अशिक्षित, असभ्य जंगली कबीलों से थे। लेकिन इस सब के बावजूद हमारे देश में अंग्रेजों के भारत में अधिकार करने के समय तक प्राचीन शिक्षा व्यवस्था के अनुसार ज्ञान का प्रसार किसी न किसी तरह निरंतर जारी रहा। इसके बाद अंग्रेजों ने भारत में आते ही हमारी पुरानी शिक्षा व्यवस्था की समझे बिना उसे पूरी तरह नष्ट करते हुए पाश्चात्य शिक्षा प्रणाली को अपनी सुविधा के अनुसार कुछ परिवर्तन के साथ हमारे देश पर थोप दिया। वही शिक्षा प्रणाली कुछ आंशिक बदलावों के साथ स्वतंत्रता के बाद भी हमारे देश में प्रचलन में है जिसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों की गुलामी करने वाले नौकर पैदा करना था।
स्वतंत्र भारत में जनसंख्या में वृद्धि के साथ ही सरकार के द्वारा सभी के लिए उच्च शिक्षा विशेष रूप से उच्च व्यवसायिक शिक्षा की व्यवस्था करना धीरे-धीरे मुश्किल होने लगा क्योंकि इसके लिए अत्यधिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। जिसके परिणाम स्वरूप देश में 1980 के दशक से दक्षिण भारत में तथा 1990 के बाद उत्तर भारत में निजी व्यवसायिक शिक्षा संस्थानो की स्थापना का क्रम शुरू हुआ। यही क्रम वर्ष 2000 में हमारे उत्तराखंड राज्य की स्थापना के साथ ही हमारे यहाँ भी शुरू हुआ और पहले गढ़वाल के देहरादून तथा हरिद्वार जनपद में बहुत अधिक संख्या में निजी व्यवसायिक संस्थानों की स्थापना हुयी। आज भी प्रदेश के 80% निजी व्यवसायिक संस्थान इन्ही दो जनपदों में स्थित हैं फिर भी कुमाऊँ मंडल में भी राज्य और देश के कुछ प्रमुख निजी शिक्षा संस्थानों के परिसर स्थापित हैं। यहां हम कुमाऊँ के कुछ प्रमुख निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। कुमाऊँ मंडल में स्थित कुछ प्रमुख निजी व्यवसायिक शिक्षण संस्थान निम्नवत हैं:-
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल
- ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल
- आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हल्द्वानी
- पाल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हल्द्वानी
- एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ, हल्द्वानी
- पिथौरागढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पिथौरागढ़
- श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, काशीपुर
- चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, रुद्रपुर
- देवस्थली विद्यापीठ, रुद्रपुर
- नैन्सी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, ज्योलीकोट-नैनीताल
- चाणक्य लॉ कॉलेज, रुद्रपुर
- यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर
- जय अरिहंत कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन, हल्दूचौड़, हल्द्वानी
- एस.ओ.एस. जे.एन. कौल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन, भीमताल
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BIAS), भीमताल में स्थित है तथा यह उत्तराखंड राज्य पहला निजी उच्च शिक्षा संस्थान है जो बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा, रांची का एक सहयोगी संस्थान है। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BIAS) का परिसर लगभग 10 हेक्टेयर (25 एकड़) के क्षेत्र में फैला हुआ है। संस्थान की यात्रा 1969 में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च (BISR) के एक केंद्र की स्थापना के साथ शुरू हुई, जो कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री बी.एम. बिरला द्वारा स्थापित किया गया था। तब इसका उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए उद्यमियों के लिए बुनियादी कार्यशाला सुविधाएं और परीक्षण आधार प्रदान करना था।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची और बी. एम. बिरला साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर, जयपुर जैसे शैक्षणिक संस्थानों के समर्थन के साथ यह स्वाभाविक प्रगति थी कि एक ही परिसर में एक शैक्षणिक संस्थान स्थापित किया गया था। संस्थान ने कंप्यूटर शिक्षा में 1989 में अपना शैक्षणिक कार्यक्रम MCA की डिग्री के लिए शुरू किया था। बाद में व्यावसायिक शिक्षा के लिए क्षितिज का विस्तार करते हुए, संस्थान ने 3-वर्षीय B.Tech भी शुरू किया। यह संस्थान पूर्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध रहा तथा वर्तमान में यह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध है। संस्थान तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के सम्बन्ध में नवीनतम जानकारी ले आप BIAS के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं
ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल

ग्राफिक एरा ग्रुप उत्तराखंड का उच्च शिक्षा में जाना पहचाना नाम है, जिसके द्वारा राज्य में दो विश्वविद्यालय तथा चार विश्वविद्यालय परिसर (देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी) में संचालित हैं। ग्राफ़िक एरा का एक मेडिकल कॉलेज परिसर भी वर्तमान में देहरादून में निर्माणाधीन है। ग्राफ़िक एरा ग्रुप विशेष रूप से अपने विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। ग्राफिक एरा ग्रुप द्वारा संचालित ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) भीमताल परिसर वर्तमान में कुमाऊँ का सबसे बड़ा निजी व्यवसायिक उच्च शिक्षा संस्थान है। विश्वविद्यालय परिसर में इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कृषि, फार्मेसी और नर्सिंग आदि विभिन्न UG तथा PG कोर्स संचालित जा रहे हैं।
ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), भीमताल परिसर की स्थापना वर्ष 2011 में ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा की गई है। जो यूजीसी द्वारा एक निजी विश्वविद्यालय (Private University) के रूप में अनुमोदित किया गया है। विश्वविद्यालय को आईएसओ 9001: 2008 प्रमाणित संस्था के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। GEHU, भीमताल परिसर नैनीताल जिले के भीमताल में मेहरागाँव से लगभग 1 किमी की दूरी पर सातताल रोड पर स्थित है। यह परिसर काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 किमी और नैनीताल से 15 किमी दूर है। विश्विद्यालय परिसर से दूर नीचे की तरफ भीमताल झील का विहंगम दृश्य दृष्टिगोचर होता है।
सत्र 2020 से ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी(GEHU) का कुमाऊँ में एक और नया कैंपस हल्द्वानी के बरेली रोड पर हल्दूचौड़ में भी स्थापित हो गया है। यहाँ पर वर्तमान सत्र में इंजीनियरिंग, प्रबंधन तथा पत्रकारिता से सम्बंधित विभिन्न कोर्स शुरू किये गए हैं। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी(GEHU) के दोनों कैंपस तथा संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए आप GEHU विश्विद्यालय के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं https://www.gehu.ac.in
आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस (AGI), हल्द्वानी

मॉडर्न एकेडमी सोसाइटी के तत्वावधान में 1999 में स्थापित, आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स (AGI) उत्तराखंड में हल्द्वानी (नैनीताल) में एक उच्च रैंक वाला निजी व्यवसायिक उच्च शिक्षण संस्थान है, इस समूह के अंतर्गत 4 अलग-अलग संस्थान संचालित हैं:- आम्रपाली प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज तथा आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंस। संस्थान विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान का दावा है की इन संस्थानों ने अपनी 20 वर्षों की यात्रा में भारत के शीर्ष 10 निजी संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। (AGI) में पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रम पांच अलग-अलग संकायों, टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, कॉमर्स एंड बिज़नेस मैनेजमेंट, फार्मेसी एंड साइंस तथा एजुकेशन फैकल्टी द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं।
आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रम उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा अनुमोदित हैं। AGI में संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए आप AGI के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं https://www.amrapali.ac.in
पाल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हल्द्वानी

पाल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कुमाऊँ के प्रसिद्ध पाल समूह द्वारा संचालित एक निजी उच्च व्यावसायिक शिक्षा संस्थान है। जो कुमाऊँ के प्रवेश द्वार, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में स्थित है। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से, हल्द्वानी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र तो रहा ही है, बल्कि अनुकूल आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के कारण प्रमुख व्यवसायिक एवं शिक्षा संस्थान भी यहाँ स्थापित हो रहे हैं। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का दावा है की वह अपने छात्रों को लर्निंग, पर्सनल ग्रोथ, अवसर, ज्ञान, एक्सपोज़र, पर्सनल अटेंशन और करियर ओरिएंटेशन के लिए एक ठोस आधार प्रदान करते हैं।
वर्तमान में संस्थान द्वारा B.Sc. (Biotechnology), BCA, BBA, B.H.M, और B.Ed कोर्स संचालित किये जा रहे हैं तथा संस्थान द्वारा MBA, B.Com (Hons), LL.B तथा B.H.M.C.T. कोर्स संचालित किया जाना प्रस्तावित है। पाल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए आप PCTM के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं https://www.palcollege.ac.in
एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ, हल्द्वानी

MIET कुमाऊँ की स्थापना देवभूमि फाउंडेशन द्वारा की गई है, जिसे उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के एकमात्र उद्देश्य के लिए शामिल किया गया है। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और एमआईईटी सीसीएस कैंपस ट्रस्टियों द्वारा उनके अन्य ट्रस्टों और समाजों के माध्यम से प्रबंधित किए जाने वाले संस्थान हैं। MIET कुमाऊँ को इन सभी नामचीन संस्थानों से मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त है। MIET कुमाऊँ संस्थान का परिसर कालाढूंगी रोड हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में शिक्षानगर नामक स्थान में स्थित है।
MIET कुमाऊं द्वारा वर्तमान में B.Sc. (Biotechnology), BCA, BBA, B.Sc (Agriculture), B.Sc (Forestry), B. Sc (Nursing) और B. Com (Hons) कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स हेतु संस्थान द्वारा Mopen courses में छात्रों का पंजीकरण किया जाता है। MIET कुमाऊं तथा उसके द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए MIET कुमाऊँ के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं....http://mietkumaon.ac.in
पिथौरागढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PITM) व्यावसायिक अध्ययन और अनुसंधान के लिए कौसल्या देवी फाउंडेशन के द्वारा संचालित संस्थान है। जिसकी स्थापना उत्तराखंड की पहाड़ियों में गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्स के पेशेवरों का निर्माण करने के उद्देश्य से की गई है। घने जंगल के आवरण और प्राकृतिक जीवों और वनस्पतियों से घिरे, PITM पिथौरागढ़ के बाहरी इलाके में स्थित है। PITM के 3 एकड़ से अधिक के हरी-भरी हरियाली से युक्त परिसर में, अत्याधुनिक कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेंचमार्क पाठ्यक्रम, अभिनव तथा अनुभवात्मक शिक्षण के साथ सस्ती शिक्षा प्रदान की जाती है।
सूचना प्रौद्योगिकी, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा, कला आदि क्षेत्रो से सम्बंधित कोर्सेज हेतु PITM संस्थान राज्य सरकार द्वारा संबद्ध और अनुमोदित तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल, उत्तराखंड से संबद्ध है। PITM द्वारा वर्तमान में B.H.M, D.H.M, B.Sc(Agriculture) तथा B.Sc(Nursing) के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। PITM द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए PITM के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://www.pitm.co.in
श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, काशीपुर

कुमाऊँ के काशीपुर में स्थित श्रीराम इंस्टीटूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT) काशीपुर-रामनगर रोड पर 7 किमी स्टोन पर स्थित है जो 23000 वर्गमीटर में फैला है। SIMT परिसर पहाड़ की तलहटी के प्रदूषण मुक्त वातावरण में 6 एकड़ के हरे-भरे भूमि-क्षेत्र में स्थापित किया गया है। संस्थान आस पास के रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा और जसपुर आदि स्थानों से उचित शुल्क पर परिवहन सुविधा प्रदान करता है।
SIMT द्वारा वर्तमान में MBA, BBA, BBA (Hospitality Administraiton), B. Com (Hons), BCA तथा B. Ed के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। SIMT द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए SIMT के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://shriraminstitute.com
चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, रुद्रपुर

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रुद्रपुर, किच्छा रोड, एन.एच.-74 के साथ दिल्ली और बरेली जैसे प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2002 से स्थापित यह कॉलेज चंदोला एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित किया जाता है। कॉलेज के पास चार-मंजिल (एक लाख वर्ग फीट) का आधुनिक बिल्ड अप एरिया है जो में दस एकड़ की हरी-भरी भूमि में स्थित है। कॉलेज में वर्तमान में B.H.M.S. तथा M.D.(Homeopathy) के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। कॉलेज द्वारा संचालित कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कॉलेज के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://www.chandolahomeocollege.com
देवस्थली विद्यापीठ, रुद्रपुर

देवभूमि शिक्षा प्रसार समिति के तहत 2008-09 में एक छोटी सी शुरआत के साथ स्थापित रुद्रपुर, किच्छा रोड पर स्थित देवस्थली विद्यापीठ फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का एक प्रमुख निजी उच्च शिक्षण संस्थान है। निर्मल, शांत और सुन्दर वातावरण में स्थित संस्थान परिसर से फार्मेसी के 10 से अधिक बैच के छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जिनके पास विभिन्न प्रतिष्ठित फ़ारमैटिक कंपनियों में प्लेसमेंट का उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड है। संस्थान में वर्तमान में BBA. B. Sc(Biotech), M. Sc(Biotech), D.Pharma, B.Pharma तथा M.Pharma के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए देवस्थली के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://www.devsthali.edu.in
नैन्सी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, ज्योलीकोट-नैनीताल

नैन्सी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का निर्माण 3.05 एकड़ भूमि में नैनीताल हल्द्वानी रोड के एन.एच. 87 पर शानदार बुनियादी ढांचे के साथ किया गया है। नैन्सी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग व्यावहारिक प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के लिए मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी, सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी, महिला अस्पताल, हल्द्वानी और प्रसिद्ध मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान आगरा और कई अन्य सरकारी व निजी अस्पताल से जुड़ा है। संस्थान में वर्तमान में ANM, GNM तथा B. Sc (Nursing) के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कॉलेज के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं https://naincycon.in
चाणक्य लॉ कॉलेज, रुद्रपुर

रुद्रपुर में स्थित चाणक्य लॉ उत्तराखंड के पुराने लॉ कॉलेज में से एक है जिसकी स्थापना वर्ष 2004 में की गयी थी। संस्थान का परिसर रुद्रपुर-किच्छा रोड, एन.एच.-74 के साथ सुन्दर हरे-भरे परिवेश में रुद्रपुर के पास स्थित है। संस्थान में वर्तमान में BBA, BA-LL.B, LL.B, LL.M, B. Com, M. Com तथा PG Diloma in Cyber Laws के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कॉलेज के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं https://chanakyalawcollege.in
यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर

यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर पांच साल के पाठ्यक्रम के लिए 10 + 2 के बाद और तीन साल के स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए शिक्षा प्रदान करता है। यह कॉलेज कुमाऊं विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से संबद्ध है तथा कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली (बीसीआई) द्वारा अनुमोदित किया गया है। कॉलेज समय-समय पर गेस्ट लेक्चर देने के लिए उच्च कैलिबर के प्रतिनिधि, प्रशासकों, न्यायविदों और कानूनी प्रकाशनो के शिक्षाविदों को आमंत्रित करता है ताकि छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके। कॉलेज में वर्तमान में BA-LL.B, LL.B, LL.M, Diploma in Cyber Law तथा Diloma in Corporate Law के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कॉलेज के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://www.unitylawcollege.com
जय अरिहंत कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन, हल्दूचौड़, हल्द्वानी

1998 के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध विद्या पुष्प अकादमी सोसाइटी (Regd) द्वारा JAI ARIHANT GROUP of INSTITUTIONS की स्थापना की गई है। JAI ARIHANT कुछ व्यावसायिक रूप से संचालित संस्थानों में से एक है जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE), जयपुर द्वारा स्वीकृत और कुमायूं विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध B. Ed पाठ्यक्रम का संचालन करता है। कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए JACTE के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://jacte.jaiarihant.ac.in
एस.ओ.एस. जे.एन. कौल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन, भीमताल

SOS J. N. Kaul शिक्षा संस्थान, भीमताल, SOS चिल्ड्रन विलेज का एक सामुदायिक प्रोजेक्ट है। संस्थान वर्ष 2004 में एसओएस चिल्ड्रन विलेज ऑफ इंडिया के पदमश्री श्री जे.एन. कौल अध्यक्ष के ईमानदार और सराहनीय प्रयासों से अस्तित्व में आया। यह एनसीटीई द्वारा अनुमोदित है और कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ग्रेड 'ए' से सम्मानित किया गया है। कोर्स में प्रवेश से सम्बंधित अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं http://www.jnkinstituteofeducation.org
हम यहां पर कुमाऊँ में स्थित सभी संस्थानों को तो स्थान नहीं दे पाए हैं पर फिर भी जो मुख्य संस्थान हमारी जानकारी में में आये और जिनके बारे में ठोस जानकारी प्राप्त हुयी उन सभी को हमने शामिल करने का प्रयास किया है। संस्थान के सम्बन्ध में जानकारी उनके पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर मुख्य रूप से जुटाई गयी है। हमने किसी भी संस्थान को कोई रैंकिंग नहीं दी है इसलिए क्रम संख्या से किसी प्रकार की गुणवत्ता का अनुमान ना लगाएं। संस्थानों के द्वारा संचालित कोर्स की मान्यता /ऐफिलिएशन सम्बन्ध में किसी प्रकार का संदेह होने पर उसकी जांच अवश्य कर लें विशेषत: किसी नए संस्थान के सम्बन्ध में यह जांच अवश्य करें। एक बात का और ध्यान रखें प्रवेश दिए जाने के सम्बन्ध में किसी अनधिकृत या अधिकृत व्यक्ति द्वारा कोई अतिरिक्त धन की मांग किये जाने पर सतर्क रहें। कोई भी संस्थान लिखित में घोषित निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार का अन्य धन नहीं वसूल सकता हैं ऐसे में संस्थान के विरूद्ध आपराधिक वाद योजित हो सकता है।
शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कोर्स की मान्यता दिए जाने के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अधिकृत कुछ प्रमुख संस्थाओं के लिंक नीचे दिए जा रहे हैं:-- कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University)
- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University)
- सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय (Soban Singh Jeena University)
- विश्विद्यालय अनुदान आयोग (Univesity Grant Commission)
- भारतीय अध्यापक परिषद (National Council for Teacher Education)
- अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council of Technical Education)
- भारतीय बार कौंसिल (Bar Council of India)
- भारतीय नर्सिंग परिषद (Indian Nursing Council)
- भारतीय फार्मेसी कौंसिल (Pharmacy Council of India)
- भारतीय पुरातत्व कौंसिल (Council of Architecture)
- भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (Medical Council of India)
- भारतीय दंत परिषद (Dental Council of India)
- केंद्रीय होम्योपैथी परिषद (Central Council of Homeopathy)
- भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (Central Council of Indian Medicine)
0 टिप्पणियाँ