'

दाड़िम (पहाड़ी अनार) की चटनी - कुमाऊँनी रेसिपी

कुमाऊँनी रेसिपी-दाड़िम (पहाड़ी अनार) की चटनी Kumaoni Recipe of Himalayan Pomegranate Chatney,kumaoni recipe,kumauni food

कुमाऊँनी रेसिपी: दाड़िम (पहाड़ी अनार) की चटनी


नमस्कार दगड़ियों।
भोई एतवार छू। सब घर पना होला। दाड़िमे क खटै बनूने क विधि लेख राखी। आलू गुटुक नक दगड़ जरूर बणाया।हिंदी में लेखी राखी ताकि सब लोग पढ़ सकाल और स्वाद ल्याल....
कुमाऊँ के पहाड़ी क्षेत्र में अनेकों तरह के व्यजंन बनते हैं।इन व्यजंनों की खास बात यह होती है कि हर मौसम में इनको बनाने के लिए इन्हें अलग अलग तरह से प्रीजर्व भी किया जाता है।ऐसा ही एक फल है दाड़िम या पहाड़ी अनार, जो स्वाद में खट्टा होता है ।इसको अमूमन चटनी बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है ।इसकी बनी चटनी स्वाद और सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। आज मैं इसी की रेसीपी यहां बता रही हूँ....

सामग्री:-
  • दाड़िम -  4 मध्यम आकार के
  • ज़ीरा    -  1 चाय के चम्मच भर 
  • हरी मिर्च - स्वाद के अनुसार
  • नमक   - लगभग आधा चम्मच या स्वादानुसार
  • चीनी या गुड़ - स्वादानुसार
  • दही    - एक बड़ा चम्मच या आवश्यकता अनुसार

बनाने की विधि:-
  1. दाड़िम को छील कर उसके बीज़ (seed)अलग करके रख लें
  2. अब एक बर्तन में (cumin seeds) साबुत ज़ीरा भून (roast) करके रख लें
  3. सिलबट्टे या Grinder में दाडिम के बीज (seeds) ज़ीरा, हरी मिर्च नमक और चीनी या गुड़ डाल कर अच्छी से पीस लें।
  4. इस पिसे हुए मिश्रण में दही दही अच्छी तरह से मिला लें। दही चटनी को एक अलग स्वाद देता है इसीलिए इसे अपने स्वाद के अनुसार ही मिलाये, चाहे तो बिना दही के भी बना सकते हैं।
  5. अपने मनचाहे snacks के साथ परोसें।
खाइए और खिलाइए
🌷🌷🌷🌷 जयदेव भूमि 🌷🌷🌷🌷

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ