'

दुर्लभ प्रजाति का घायल सफ़ेद उल्लू मिला

दुर्लभ प्रजाति का घायल सफ़ेद उल्लू मिला, white owl a rare specie or bird,safed ullu ek durlabh prajati

❤️दुर्लभ प्रजाति का घायल सफ़ेद उल्लू मिला❤️

वन विभाग ने उपचार के लिए पहुंचाया अस्प॒ताल

बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जयनगर के पिंगलीनाग मन्दिर के पास एक दुर्लभ प्रजाति का सफ़ेद उल्लू घायल अवस्था में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उल्लू को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे पिंगलीनाग मन्दिर परिसर में एक सफ़ेद उल्लू घायल अवस्था में मिला। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यावरण प्रेमी जितेन्द्र वर्मा और ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा के नेतृत्व में वन रक्षक पुष्कर लाल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल उल्लू को वन चिकित्सालय पहुंचाया। जिस स्थान पर घायल सफ़ेद उल्लू था उसके पास दो काले रंग के उल्लू पेड़ पर बैठे थे। उल्लू की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा ने बताया कि उल्लू को रेस्क्यू कर लिया गया है। डाक्टर की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जायेगी और ठीक होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में दिखते हैं सफ़ेद उल्लू-

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सफ़ेद उल्लू पाये जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो स्थानीय स्तर पर सफ़ेद उल्लू नहीं दिखायी देते हैं। सफ़ेद उल्लू दुर्लभ प्रजाति का प्राणी है। चौकोड़ी - कोटमन्या मोटर मार्ग में पिछ्ले वर्ष मई में भी सड़क किनारे घायल अवस्था में एक सफ़ेद उल्लू मिला था। जिसके बाद वन विभाग ने उसे उपचार कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया था।

गणेश पांडेय, दन्यां, 14-03-2022
दैनिक उत्तर उजाला, 30 अप्रैल 2022 से साभार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ