'

अहण या आँण (कुमाऊँनी पहेलियाँ)

पहेलियों को कुमाऊँनी भाषा में अहण या आँण कहते हैं, Some riddles in Kumaoni language, Kumaoni bhasha ki paheliyaan

अहण या आँण


(कुमाऊँनी पहेलियाँ)
डॉ. चन्द्र सिंह चौहान, अल्मोड़ा

अखौलूनी का कीड़ खाछै कि,जाल मनि कीड़ा
हिंदी में - ओखल के कीड़े खाओगे या अल्मारी के कीड़े
पहेली का हल - शहद

अखौलूनी का कीड़ खाछै कि, जाल मनि कीड़
हिंदी में - ओखल के कीड़े खाओगे या अल्मारी का कीड़ा
पहेली का दूसरा हल - चावल

अट्-पट् सट् सौ, तीनमुना दस पौ
हिंदी में - एक साथ तीन मुँह और दस पाँव
पहेली का हल - बैल और हलिया

अट्-पट् सट् सौ, चार मौ बार पौ
हिंदी में - एक साथ चार परिवार और बारह पाँव
पहेली का हल - जुआ और बैल

अथो वामन कि जनेऊ जलि कि न जलि
हिंदी में - ब्राहमण कि जनेऊ जलि कि न जलि
पहेली का हल - रास्ता

अव्वल म डव्बल, डव्बल म पैसा
बिना पानी को मकान लगायो, यो कारीगर कैसा

हिंदी में - डिब्बे में डिब्बा डिब्बे में रूपया,
बिना पानी का मकान लगाया यह कारीगर कैसा है
पहेली का हल - गाड़ी

आफ छ् सड़ी-मड़ी, घोड़ा में चढ़ी
हिंदी में - अपना सड़ा-पड़ा फिर भी घोड़े पर सवारी करे
पहेली का हल - गोबर
>
आफूं रूंखा जाँछ, खूटा भिं माँ खिति जाँछ
हिंदी में - अपना पेड़ चढ़ता है और पाँव जमीन में छोड़कर जाता है,
पहेली का हल - जूता या चप्पल

आम बाँस कि लकड़ी चाम बाँस का डोर,
मारोगे तं बोलता जोर-जोर

हिंदी में - आम बाँस की लकड़ी, चमड़े की डोर जो मारने पर जोर-जोर से बोलती है
पहेली का हल - दमुँवा (छोटे नगाड़े जैसा गले में लटकाकर बजाने वाला ढोल)

आमा कि आँगड़ी, सात आँग साँगड़ी, न धोबी ध्वै सके नख्खै सके
हिंदी में - आमा कि आँगड़ी सात अंगो में जुड़ी है न धोबी साफ कर सकता है और न ही खेल सकता है
पहेली का हल - बडुवे का जाल

उपरोक्त अहण या आँण (कुमाऊँनी पहेलियाँ) के सम्बन्ध में सभी पाठकों से उनके विचारो, सुझावों एवं टिप्पणियों का स्वागत है।


डॉ. चन्द्र सिंह चौहान, अल्मोड़ा
उत्तराखण्डी मासिक: कुमगढ़ 05 वर्ष 02 अंक 5-6 सितम्बर-अक्टूबर 2015

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ