'

आंण यानि कुमाऊँनी पहेलियाँ-01

पहेलियों को कुमाऊँनी भाषा में अहण या आँण कहते हैं, Some riddles in Kumaoni language, Kumaoni bhasha ki paheliyaan

आंण यानि कुमाऊँनी पहेलियाँ



ऊँन हूँ ऊँनी छू
ऊँनि लै नै देखि, जानि लै नै देखि

अर्थात - आती भी है और जाती भी है पर दिखायी नहीं देती।
पहेली का हल है- नींद

एक चीज यस, जैकि स्वर्ग हें नजर।
अर्थात - एक चीज ऐसी जिसकी नजर हमेशा आसमान को।
पहेली का हल है- उखौ, उखल या ओखली


काई कपायी कि सुकील बिन्दी
अर्थात - काले माथे पर सफ़ेद बिन्दी।
पहेली का हल है- तवा रोटी


खांण तो खानि, बिहुँ नी धरण
अर्थात - खाने के लिए तो प्रयोग करते हैं पर बीज नहीं रखते।
हल है- नमक


गज भर कपड़ा'क बार पाठ,
तांण लागिछन तीन सौ साठ।
अर्थात - एक गज कपड़े के बारह भाग और उस पर 360 पट्टियां।
पहेली का हल है- साल के बारह महीने और 360 दिन।


ठेकिम ठेकि ठेकिम ठेकि,
माथिबै भैरो हरकु नेगी।
अर्थात - बर्तन के ऊपर बर्तन और उसके ऊपर हरकु नेगी बैठा है।
पहेली का हल है- रिखू या गन्ना।


तू हिट, फ़िर मैं ऊँनू
अर्थात - तुम चलो, फ़िर मैं आता हूँ।
पहेली का हल है- दरवाजा


थाई में डबल गणि नी सकीन,
पाति’क सिकड़ टोडि़ न सकीन,
झल्लू बल्द बाधि न सकीन।

अर्थात - थाली में गिन नहीं सकते,
लचीली लकड़ी तोड़ नहीं सकते,
कबरे बैल को जोत नहीं सकते।
पहेली का हल है- क्रमशः तारे, साँप और बाघ

देखणी देखौ छू, बुलाणि न्हांति
अर्थात - दिखने में दिखायी देता है, पर बोल नहीं सकता।
पहेली का हल है- फोटो

देखिणक् रंगील चंगील,
खाणक् बेहाल

अर्थात - दिखने में आकर्षक है, पर खाने पर बेहाल हो जाते हैं।
पहेली का हल है-इन्द्रैणि (एक जहरीला फल)

नान् नान् दुर्गी माम, लुकुड़ पैरनी सौ हजार।
खोलन खोलन बुढ़ी आम्, आंस आ गई बार बार।
अर्थात - छोटे छोटे दुर्गी मामा ने सैकड़ो-हजारो कपडे पहने हैं,
जिनको उतारने में दादी के बार बार आंसू आ जाते हैं।
पहेली का हल है- प्याज


नान् नानि बामणिक हाथ भरी चुड़
अर्थात - छोटी सी बच्ची का हाथ भर का जूड़ा।
पहेली का हल है- झाड़ू


पिसवेक छापरी में नारिंगे दांणि।
अर्थात - टोकरी नारंगी के दाने।
पहेली का हल है- हिसालू

पेट म्यर गड़बडि़या, मैं बिमार लै न्हाँति
हा्त में मेरि लट्ठी, मैं बुढ़ लै न्हाँति

अर्थात - पेट में मेरे गुड़्गुड़ पर बीमार नहीं, हाथ में मेरे लाठी पर मैं बुड्ढा नहीं।
पहेली का हल है- हुक्का-चिलम


उपरोक्त अहण या आँण (कुमाऊँनी पहेलियाँ) के सम्बन्ध में सभी पाठकों से उनके विचारो, सुझावों एवं टिप्पणियों का स्वागत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ