कढ़ी पत्ता या मीठा नीम (Curry Leaf)
लेखक: शम्भू नौटियाल
कड़ी/कढ़ी पत्ते अपने विशिष्ट स्वाद के वजह से भारतीय भोजन का एक प्रमुख हिस्सा हैं। इसे मीठा नीम भी कहते हैं जिसका वानस्पतिक नाम: मुराया कोएनिजी (Murraya Koenigii), अंग्रेजी नाम: Curry Leaf व संस्कृत नाम: कृष्णा निंबा है। यह रुटेसी (Rutaceae) परिवार की वनस्पति है, जो मूलतः भारत का देशज है। अकसर रसेदार व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाले इसके पत्तों को "कढ़ी पत्ता" भी कहते हैं। कुछ लोग इसे "मीठी नीम की पत्तियां" भी कहते हैं। इनके औषधीय गुण खासकर पेट और उदर रोगों का प्रभावी नियंत्रण है, इसका नियमित सेवन पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और इसके सेवन से शरीर में चर्बी एकत्र नही होती है, इसको लम्बे और स्वस्थ बालों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
खाने में उपयोग:
भोजन पकाते वक्त करी पत्ता का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसे सब्जी, दाल, सांभर चावल और तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद बढाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इसकी चटनी बनाकर भी आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं। इसे फ्राई करके फूड गार्निशिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ विशेष परिस्थियों जैसे किसी खास बीमारी से बचाव के लिए इसके जूस का सेवन भी किया जा सकता है। लेकिन इसके जूस के उपयोग से पहले आपको विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। नियमित आहार में कढ़ी पत्ते को शामिल करने के लिए इसका कई तरीके से उपयोग किया जा सकता है।
कढ़ी पत्ते का पौष्टिक तत्व: कढ़ी पत्ता में पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम कैल्सियम 810mg फास्फोरस 600mg आयरन 3.1mg कैरोटीन (विटामिन ए के रूप में) 12600IU निकोटिनिक एसिड 2.3mg विटामिन सी 4mg होते हैं।
कड़ी पत्ता (कड़ी पत्ता) के उपयोग:
पौष्टिक मूल्यों से भरपूर कड़ी पत्तों में औषधीय, निरोधक और सौंदर्य गुण भी हैं। यह रोगाणु को नष्ट करता है, बुखार और गर्मी से राहत प्रदान करता है, भूख में सुधार लाता है, मल को नरम करता है और पेट फूलने से राहत देता है। कच्चे और मुलायम कड़ी पत्ते पके हुए पत्तों की अपेछा अधिक मूल्यवान हैं। यह आंख और बालों के लिए लाभदायक हैंI इसके जड़ और तना का भी आयुर्वेदिक प्रयोग और उपचार में विशेष महत्व है।
पाचन विकार के लिए:
कब्ज: सूखी कड़ी पत्तियों का चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण में थोड़ा शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।
अपच: सूखे कड़ी पत्ते, मेथी और काली मिर्च का चूर्ण बना लें, इसमें थोड़ा घी मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें।
दस्त: कड़ी पत्तों का रस बना कर दिन में दो बार दो बार चम्मच रस का सेवन करें। डायरिया से बचाव के संबध में
विशेषज्ञों के मुताबिक कढ़ी पत्ते में पाए जाने वाले कार्बाजोले एल्कलॉइड्स में डायरिया से बचाव करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि इसका नियमित सेवन डायरिया जैसी समस्या से निजात पाने में कारगर साबित हो सकता है।
जी मचलना और उल्टी: एक मुट्ठी कड़ी पत्ते को चार कप पानी डालकर उबालें और इसे एक कप बना लें। इसे दिन में चार से छः बार पीना चाहिए।
अम्लता- प्रेरित उल्टी: तने और टहनियों के चूर्ण को ठंडे पानी के साथ मिला कर उपयोग करें।
स्वस्थ बाल हेतु उपयोगी:
रूसी: नींबू के छिल्कों, कड़ी पत्ते, मेथी और रीठा के चूर्ण का मिश्रण बनायें। बालों को धोने के लिए साबुन या शैम्पू के स्थान पर इस मिश्रण का उपयोग करें। नारियल के तेल में कड़ी पत्तों को गहरे भूरे होने तक उबाल लें। पत्तियों को इससे बाहर निकालकर और प्रतिदिन सर में इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं।
बालों का पकना: कच्चे पत्तों का चबाकर सेवन करने से बालों का झड़ना कम होता है। कड़ी पत्ते डालकर उबाला हुआ तेल बालों के असमय पकने को रोकता है। बालों के स्वास्थ्य के लिए आप इसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल के साथ गरम करके भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कढ़ी पत्ते को पानी में उबालकर, उससे बाल धोने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
त्वचा के लिए उपयोग:
इसका पेस्ट त्वचा की निखार बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इसे पानी के साथ उबालें और उस पानी को नहाने के लिए इस्तेमाल में लाएं, ऐसा करने से त्वचा संबंधी विकारों (फंगल इन्फेक्शन) से छुटकारा पाया जा सकता है। जलने पर: जले हुए जगह पर कड़ी पत्तों का पेस्ट बना कर लगायें।
वजन घटाने में कढ़ी पत्ता उपयोगी:
बताया जाता है कि कढ़ी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे खास तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों में वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ट्राइग्लिसराइड (फैट का एक प्रकार) के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता पाई जाती है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि कढ़ी पत्ते का उपयोग वजन घटाने में मददगार साबित होता है।
एनीमिया में लाभदायक:
विशेषज्ञों के मुताबिक कढ़ी पत्ते में एंटी एनीमिया गुण पाया जाता है, जो एनीमिया पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा कड़ी पत्ता कैल्सियम आयरन, जिंक और वैनेडियम जैसे खनिज पदार्थों का अच्छा स्रोत है। इस कारण कहा जा सकता है कि एनीमिया से निजात दिलाने में कढ़ी पत्ते का उपयोग सहायक साबित हो सकता है
डायबिटीज में मददगार:
बताया जाता है कि कढ़ी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक (शुगर लेवल को कम करना) गुण पाए जाते हैं। यह गुण शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में सहायक साबित होता है। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि नियमित आहार में करी पत्ता के लाभ डायबिटीज जैसे जोखिमों को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

लिवर के लिए कढ़ी पत्ता के फायदे:
बताया जाता है कि कढ़ी पत्ते में टैनिन और कारबाजोले एल्कलॉइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन तत्वों में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को बढाते हैं। साथ ही उससे संबंधित हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसे जोखिमों को कम करने में भी सहायक होते हैं।
दिल का रखे ख्याल:
कढ़ी पत्ता एक हर्बल औषधि है, जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है। हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज लिए करी पत्ते का उपयोग एक कारगर आयुर्वेदिक औषधि के रूप में लंबे समय से होता आया है। इसके अलावा करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम भी करता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है।
कोलेस्ट्रोल का नियंत्रण:
आपको लेख में पहले भी बताया जा चुका है कि कढ़ी पत्ते में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं। वहीं इस संबंध में किये गए एक शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि कढ़ी पत्ते का उपयोग शरीर से बैड केलेस्ट्रोल की मात्रा को घटाने में सहायक सिद्ध होता है।
संक्रमण से बचाव में कढ़ी पत्ता के फायदे:
विशेषज्ञों के मुताबिक कढ़ी पत्ते के तेल में पाए जाने वाले कुछ खास पोषक तत्वों में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले यही गुण बैक्टीरिया और फंगल प्रभाव को कम करने में लाभकारी परिणाम देते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि करी पत्ता के फायदे में संक्रमण से बचाव भी शामिल है।
कढ़ी पत्ते के नुकसान:
कढ़ी पत्ते के वैसे तो कोई नुकसान नहीं देखे गए हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में या अधिक मात्रा में इसका उपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ लोगों में इसके एलर्जिक इफेक्ट भी देखे जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में इसके उपयोग को बंद कर देना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इस स्थिति में इसके प्रयोग के कुछ दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं। वहीं, कुछ मामलों में इसके तेल का उपयोग बालों की जड़ों को कमजोर करने और उनके झड़ने का कारण भी बन सकता है। वैसे कढ़ी पत्तों के दिए जाने वाले नुकसान के संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
एक जरूरी सलाह: एक बार के आहार में कढ़ी पत्तियों की करीब 8 से 10 पत्तियों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ